सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में फर्जी वसीयत के आधार पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के रामगढ़ दराआली निवासी पीड़ित शिवप्रसाद पुत्र स्व लेखराज ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी दादी की मृत्यु के बाद संपत्ति उसके पिता के नाम दर्ज हुई और वर्ष 2025 में रजिस्टर्ड दानपत्र के माध्यम से यह संपत्ति पीड़ित व उसके भाई मनोज कुमार के नाम दर्ज हो गई। आरोप है कि वर्ष 2025 में विपक्षी रवि पुत्र सोमपाल, नेमपाल पुत्र सोमपाल, केली देवी पत्नी सोमपाल, आशु पुत्र शिवचरण तथा मुकेश भारद्वाज निवासी हरकी पौड़ी हरिद्वार ने एक फर्जी व अनरजिस्टर्ड वसीयत तैयार कर उसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का प्रयास किया। इस दौरान झूठी गवाही ...