नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दिल्ली के एक व्यक्ति ने एक आरोपी पर फर्जी वसीयत के जरिए मकान हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली निवासी विपन चोपड़ा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-11 में उनका मकान है। इस मकान को कृष्ण सैनी फर्जी वसीयत बनाकर जबरन कब्जाने की कोशिश में जुटा है, जबकि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इस संपत्ति का वैध स्वामी घोषित किया गया है। न्यायालय के आदेश के आधार पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उनके नाम हस्तांतरण भी किया जा चुका है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी द्वारा दिखाई जा रही वसीयत फर्जी है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.