कौशाम्बी, मई 2 -- पिपरी थाने के सेवढ़ा गांव निवासी एक किसान ने अपने ही भाइयों पर फर्जी तरीके से पैतृक जमीन की वरासत दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम सेवढ़ा निवासी जगमोहन पुत्र रामफल ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता रामफल की मृत्यु 20 फरवरी 2021 को हो गई थी। पिता की मौत के बाद पैतृक भूमि की वरासत दर्ज होनी थी, लेकिन उनके दो भाइयों ने कथित रूप से गलत जानकारी देकर अपने नाम वरासत दर्ज करा ली। यह भी पढ़ें- वरासत में चूक: बेटे को मृतक की पत्नी मान कर दिया नामांतरण, दो तिहाई प्रॉपर्टी हो गई पट्टीदारों के नाम जगमोहन का आरोप है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.