देवरिया, मार्च 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम क्षेत्र के पड़री गजराज में एक व्यक्ति की मौत के बाद फर्जी वरासत कर करीब 74 लाख रुपए सरकारी धन का गबन कर लिया गया। एसडीएम की जांच में मामले का खुलासा होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है साथ ही राजस्व निरीक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सरकारी धनराशि के वसूली का भी निर्देश दिया है।तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़रीगजराज के फेकू पुत्र सुखन की मृत्यु करीब 30 वर्ष पहले हो गई है। अभिलेख में गाटा संख्या 34 व 25 के मूल खातेदार फेकू थे। उनका कोई वारिस नहीं है। कुछ लोगों ने एक महिला को कथित रूप से पत्नी के रूप में प्रस्तुत कर उनकी भूमि का फर्जी वरासत करा लिया। गांव के शैलेंद्र कुमार सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.