गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी निवासिनी कौशल्या देवी ने फर्जी वरासत कराकर भूमि बेंचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति दो भाई वीरेंद्र व सुरेंद्र हैं। दोनों भाई एक साथ रहते थे। सुरेंद्र की कोई औलाद नहीं था। सुरेंद्र की पत्नी की 8 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह और उनके पति उसकी देखभाल करते थे। तीन वर्ष पूर्व सुरेंद्र की मौत हो गई। सुरेंद्र के साले जय गोविंद प्रजापति की पुत्री ज्योति कभी-कभी घर आती जाती थी। ज्योति ने फर्जी तरीके से सुरेंद्र के मौत के बाद उनकी बेटी होने का दावा करती हुई परिवार रजिस्टर व आधार कार्ड ने नाम दर्ज करवा लिया। पति को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से एक लिखित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.