पटना, मई 25 -- देश में 35 से 40 % तक फर्जी वकील के मुद्दे पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने खुल कर कहा है कि कई लोग वकील समाज को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैे। उन्हें सच्चाई का पता नहीं है और वे जानबुझ कर लोगों को दिग्भर्मित कर निशाना साधना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल वैसे लॉ ग्रेजुएटस को एडवोकेट के रूप में एनरोल करती है जिन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी कर ली हो। वैसे कानून के छात्र को एनरोल्ड किया जाता है जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला सहित कोई कदाचार का मामला लंबित नहीं हो। लेकिन एनरोलमेंट के पहले किसी की भी डिग्री की जांच करना संभव नहीं हैं क्योंकि जांच करने में समय लगता हैं। बोर्ड और विश्वविद्यालय से डिग्रियों को जांच करवाने में समय और पैसा दोनों ही लगता हैं। उनका कहना था क...