आजमगढ़, जून 12 -- लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में फर्जी वकील को अधिवक्ताओं ने गुरुवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तरवां थाना क्षेत्र के धोरियां गांव निवासी रविंद्र राजभर पुत्र रामबरन को अधिवक्ता की वेशभूषा में लालगंज तहसील परिसर में कार्य करते हुए पाया। संदेह होने पर कुछ अधिवक्ताओं ने रोककर पूछताछ की। इस दौरान हंगामा होने पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रविंद्र राजभर को हिरासत में लेकर देवगांव कोतवाली चली गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए देवगांव कोतवाली में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- तहसील के अधिवक्ताओं का रजिस्ट्रार ऑफिस पर तालाबंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...