मुंगेर, अप्रैल 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। मकवा पंचायत की पनसांय गांव में फर्जी वंशावली बनाकर एक युवक को पैतृक जमीन से वंचित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वेदांत सांकृत ने एसडीओ, सीओ एवं थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि, उनके दो चाचा रमाशंकर चौधरी और प्रभाकर चौधरी ने मिलकर एक नकली वंशावली तैयार की है। जिसमें जान बूझकर उनका नाम हटा दिया गया है। साथ ही इस नकली वंशावली को नोटरी से प्रमाणित भी करवा लिया गया है। पीड़ित युवक के अनुसार, परिवार की जमीन अभी भी उनके परदादा के नाम पर दर्ज है। नकली दस्तावेज के आधार पर हमारा नाम जमीन के रिकॉर्ड से हटाने और संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों से वंशावली की जांचकर जमीन में उनका नाम शामिल करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.