मुजफ्फर नगर, मई 16 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में फर्जी लैब व अवैध क्लीनिकों की लगातार मिल रही शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दो जगहों पर छापेमारी अभियान में गालिबपुर के चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने टीम के साथ ग्रामीणों क्षेत्रों में चल रहे क्लीनिक व लैब को सील किया है। खतौली क्षेत्र में बिना पंजीकरण और फर्जी डिग्री से संचलित हो रहे क्लीनिक व पैथोलाजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। शुक्रवार को गालिबपुर के चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने स्वास्थ्य टीम के साथ क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- फर्जी डॉक्टरों और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भवानीपुर में जाल, प्रशासन पर उठे सवाल जिसमें इस्लामाबाद भूड पर अवैध रूप से चल रहे जच्चा बच्चा नर्सिंग होम ओर ...