इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फर्जी लूट की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने बताया कि जेवरात हड़पने की नियत से साजिश रची गई थी, जिसमें महिला डौली ने अपने पिता दिलीप कुमार, भाई विशाल और चाचा सौरभ के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। खुलासा होने के बाद तीनों आरोपियों विशाल, दिलीप कुमार और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से कथित लूट में बताए गए सभी जेवरात और नकदी बरामद कर ली गई। बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 650 रुपये नकद भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...