कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदरपुर के अहिर टोली के समीप 2.85 लाख की फर्जी लूट मामले में कुछ हैरान करने वाले नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने घटना के पांचवें दिन फरार पांच आरोपियों में से चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। सभी से पूछताछ चल रही है। जांच पूरी होने तक पुलिस किसी नाम का खुलासा नहीं कर रही है। मामले में बुधवार को खुलासा होने की उम्मीद है।विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बा निवासी सुंदरलाल निषाद पुत्र रामायण निषाद ने पुलिस को बताया था कि पिछले शुक्रवार को गोरखपुर में रहने वाले फूफा के घर से अपना घर बनवाने के लिए 3.05 लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। उसने 2.85 लाख पिट्ठू बैग में भरकर पीठ पर टांगे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज - प...