मोतिहारी, जनवरी 6 -- आदापुर,एक संवाददाता। स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र में गत दिनों माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में यह मामला फर्जी लूटकांड निकला। पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की पूरी राशि और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। बताया गया कि गत 25 दिसंबर को चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनी, रक्सौल ब्रांच के फाइनेंस कर्मी जमादार कुमार ने नकरदेई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर और भकुरहिया गांव में महिलाओं से ऋण की किस्त वसूली कर लौटने के दौरान उससे एक लाख रुपये से अधिक की राशि लूट कर ली गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से सूचक जमादार कुमार के...