फर्जी लिंक से ठगी में पुलिस को मिला कॉलर का नम्बर
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- डेढ़ सौ रुपये का केक बुक करने के दौरान महिला से 1.78 लाख की साइबर ठगी के बाद साइबर थाना ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने मामले में कॉलर का नम्बर हासिल किया है और उसके आधार पर पैसे किन खातों में गए, उसके नम्बर की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य अवसरों पर ऑनलाइन केक, फूल और उपहार बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर थाना की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ठग असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी साइट तैयार करते हैं। लोग इंटरनेट पर सर्च कर सीधे इन लिंक पर पहुंच जाते हैं और भुगतान या बुकिंग के नाम पर मांगी गई जानकारी भर देते हैं। कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में रिमोट एक्सेस एप या हानिकारक फाइल डाउनलोड हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.