बागपत, जून 22 -- बागपत। खनन सामग्री के वाहनों की फर्जी रॉयल्टी से सरकारी खजाना खाली करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस टीम ने हापुड़ के पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंची। बताया जाता है कि बागपत पुलिस को देखते ही वहां तैनात लिपिक छत से कूदकर भाग गया। इसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट आए। निवाड़ा गांव में छापेमारी कर एसटीएफ मेरठ ने फर्जी रॉयल्टी बनाकर सरकारी खजाने से रुपये निकालने के मामले में लोनिवि के बाबू मंदीप निवासी लोयन मलकपुर और नईम, तालिब, फिरोज निवासी निवाड़ा व आरिफ निवासी बुड्ढापीर सिवालखास जिला मेरठ को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- MP: सड़क बनाने के नाम पर 55 करोड़ के 'फर्जी बिल', ED की छापेमारी में कैश जब्त उनसे पूछताछ के बाद 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आठ जिलों के पीडब्ल्यूड...