बगहा, सितम्बर 25 -- नरकटियागंज,हिसं। मुजफ्फरपुर की रेल एसपी वीणा कुमारी ने फर्जी रेल ट्रैकमैन मामले में लापरवाही बरतने पर नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित एसआई जेपी मिश्रा को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने को लेकर पूर्व में एसआई का वेतन स्थगित किया गया था। बावजूद इसके अनुसंधानकर्ता की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। एसपी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद रेल ट्रैक मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा डायरी समर्पित नहीं किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने स्वयं अनुसंधानकर्ता को निर्देशित किया था। विगत 25 अगस्त को आरपीएफ ने सूचना पर दो फर्जी रेल ट्रैकमैन को गिरफ्तार किया था। हालांकि एक फरार हो गया था। इसके बाद नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड के मुसहरवा हाल्ट के समीप से की गई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि समस्त...