गाजीपुर, मार्च 7 -- मरदह। स्थानीय ब्लॉक के नसरतपुर गांव के किसानों ने राजस्व टीम पर बिना पैमाइश किए फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। किसानों ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चकरोड, नाली और चक की नापी को लेकर पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन हल्का लेखपाल ने बिना सीमांकन और पैमाइश किए ही रिपोर्ट लगा दी। गांव के किसान राजेश मौर्या, दयानन्द कुशवाहा, मुनीब यादव, अंगद यादव और वकील यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई और चकरोड, नाली और चक की पुनः पैमाइश कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...