मथुरा, अप्रैल 27 -- तहसीलदार न्यायालय मांट में फर्जीवाड़ा कर जमीन की दाखिल-खारिज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विपक्षियों पर तहसील कर्मियों से मिलीभगत कर फर्जी राजीनामा लगाकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। मामले में थाना मांट में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव चिन्तागढ़ी थाना नौहझील निवासी रामवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय मांट में वाद संख्या 1611/2025 विचाराधीन था, जिसमें वह आपत्तिकर्ता थे। उनकी आपत्ति के बाद न्यायालय ने पूर्व में नामांतरण की कार्रवाई खारिज कर दी थी। पीड़ित के अनुसार सोमवार को खतौनी की नकल लेने पर उन्हें जानकारी हुई कि जमीन बीना देवी पत्नी ओमवीर सिंह निवासी पालम कॉलोनी, दिल्ली के नाम दर्ज हो चुकी है। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों की मदद से कब्जा की जमीन अधिवक्त...