दरभंगा, अप्रैल 21 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बाइक का उपयोग करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वे बिशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल निवासी राहुल यादव व राकेश कुमार यादव हैं। मामले को लेकर थाने में पदस्थापित पीएसआई रजनीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गुदरी बाजार में दो उजले रंग की बाइक लगी हुई है। दोनों बाइकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। उसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए बाइक के पास पहुंचे तो वहां दोनों आरोपित उपस्थित थे। पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे, पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोच लिया।पूछताछ के क्रम में राहुल कुमार ने कहा कि उसकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग फर्जी तरीके से राकेश कुछ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.