बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को लेखपाल समेत चार आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया। इनमें 25-25 हजार के दो इनामी भी शामिल हैं। मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी मिलकर फर्जी गवाहों व विक्रेताओं के माध्यम से कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराते थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण, लैपटाप, सीपीयू, बैंक चेक, 41 आधार, श्रम, वोटर, पैन कार्ड आदि बरामद हुए हैं। बता दें कि लेखपाल को सस्पेंड करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को तहरीर दी कि बीते 06 अगस्त 2025 को कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की ...