बांदा, जून 23 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के हटेटी पुरवा में मृत महिला की जमीन को लेकर फर्जी महिला व गवाहों के जरिए रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने 12 जून को हथौड़ा मदरसे के मैनेजर के भाई समेत छह पर केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हटेटी पुरवा के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाटा संख्या 1313 (0.114 हेक्टेयर), 1316 (0.236 हेक्टेयर) और 1475 (0.586 हेक्टेयर) भूमि कनवारा निवासी चुनिया पत्नी प्रसादी के नाम दर्ज थी। महिला की पूर्व में मौत हो चुकी है। 10 से 12 वर्ष चकबंदी चल रही है। इसके बावजूद चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विरासत दर्ज किए बिना उसकी जगह फर्जी महिला खड़ी कर 29 अगस्त 2024 को गवाह इंसाफ पुत्र बल्लू खान निवासी गोयरा मुगली और राजकरन पुत्र राममिलन निवा...