बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। जमीन के फर्जी रजिस्ट्री कांड में शामिल चकबंदी लेखपाल को शनिवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिलाधिकारी कार्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच चकबंदी सीओ पैलानी अखिलेश कुमार को सौंपी गई है। वहीं उन्हें सहायक चकबंदी कार्यालय पैलानी से संबद्ध किया गया है। फिलहाल वह दो अप्रैल से मंडल कारागार में निरूद्ध है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को थाना मटौंध पर सूचना दी कि बीते 06 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों ने योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी। इसको लेकर मटौंध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दो अप्रैल को थाना मटौंध पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.