बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। फर्जी रजिस्ट्री कांड में मटौंध थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व में चकबंदी लेखपाल समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को थाना मटौंध पर सूचना दी कि 06 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों ने योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी। थाना मटौंध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूर्व में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल एक और आरोपी रिजवान खान पुत्र जमाल खान निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर को दुरेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्त...