बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक और इनामियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।थाना मटौंध प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले इनामिया को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को थाना मटौंध पर अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी ने ईनाम घोषित किया था । रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचन्द्र निवासी गोड़ी बाबा खुटला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को गोयरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.