फर्जी रकम जमा होने का संदेश भेजकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 5 -- नूंह, सरसमल। पिनगवां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को खाते में रकम जमा होने के फर्जी संदेश भेजकर झांसे में लेता था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर पोर्टल से प्राप्त एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परवेज पुत्र हकमुद्दीन निवासी बारा रीठड़, थाना पिनगवां के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को उनके मोबाइल पर फर्जी रकम जमा होने के संदेश भेजता था। इसके बाद वह बड़े मुनाफे या अतिरिक्त धनराशि मिलने का लालच देकर उनसे संपर्क करता और ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.