संभल, जनवरी 11 -- जनपद में ठगी का एक बेहद शातिर और नया तरीका सामने आया है। खुद को 'नामचीन यूट्यूबर' बताकर दो शातिर युवकों ने रील शूट करने के बहाने शनिवार को चंदौसी के दो बड़े स्टूडियो संचालकों को करीब साढ़े पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने बहजोई के दो अलग-अलग होटलों में वारदात को अंजाम दिया और स्टूडियो के कर्मचारियों को झांसे में लेकर महंगे कैमरा सेट लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंदौसी निवासी स्टूडियो संचालक हनी वार्ष्णेय चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को आए एक फोन कॉल में युवक ने खुद को सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर बताते हुए बहजोई में रील शूट करने की बात कही। तीन दिन के लिए 10 हजार रुपये में कैमरा बुक कराया गया। शनिवार सुबह स्टाफ को कैमरा लेकर बहजोई बुलाया गया। कर्मचारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.