फरीदाबाद, मार्च 31 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में फर्जी मोबाइल और सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को घर बैठे कमाई का झांसा देता था। उसके पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना टीम अपराध रोकथाम के दौरान खानपुर घाटी अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बैठकर फर्जी मोबाइल के जरिए ठगी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापे के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसकी पहचान ताज मोहम्मद निवासी झिमरावट कोरा बास के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले, जिनमें अलग-अलग सिम कार्ड लगे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.