लखनऊ, अप्रैल 26 -- फोटो- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।वाहन सीखने वालों की जान जोखिम में डाल कर फर्जी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के नाम पर अनफिट वाहन से वाहन चलाना सिखाने वालों पर परिवहन विभाग ने रविवार को कड़ी कार्रवाई की। वाहन को सीज कर दिया, साथ ही फर्जी स्कूल और इसे चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश पुलिस से की।वाहनों की जांच के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव ने शाम को बीकेटी में सिद्धि विनायक मोटर ट्रेनिंग स्कूल का बोर्ड लगाए वाहन चलाना सिखा रही एक कार को रोका और उसकी जांच की। पाया कि कार का फिटनेस 05 अगस्त 2024, प्रदूषण 15 सितंबर 2024 और बीमा 13 मार्च 2024 से कराया ही नहीं गया है। एआरटीओ के अनुसार वाहन चलाना सीख रहे युवक धर्म वर्मा और राजेश गुप्ता से पता चला कि 15 दिन में सीखने के लिए उन्होंने 3000-3000 हजार रुपये ट्रेनिंग स्कूल में बतौर फ...