लखनऊ, दिसम्बर 22 -- फर्जी मैरेज सर्टिफिकेट के जरिए झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का मामला सामने आया है। आशियाना सेक्टर-एम निवासी दीपक कुमार ने एक महिला अधिवक्ता पर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट तैयार कर उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की ओर से एक केस दाखिल किया गया। आरोप है कि इसमें फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट संलग्न किया गया। यह प्रमाण पत्र 2 जनवरी 2001 को सहारनपुर के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत दर्शाया गया। दीपक का आरोप है कि उन्होंने प्रमाण पत्र की जांच करवाई, लेकिन मैरिज सर्टिफिकेट पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.