प्रमुख संवाददाता, जून 28 -- यूपी के कानपुर में मैरिज ब्यूरो के नाम पर फर्जी दुल्हनें खड़ीं करके लोगों को ठगा गया। लोगों को एआई से फोटो बनाकर उनको ठगा जा रहा था। इन लड़कियों को मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर पर रखा गया था। ये लड़कियां वही एआई वाली फोटो लोगों को भेजकर उन्हें फंसाती थी और फिर उनसे रकम वसूली जा रही थी। एआई से सुंदर दुल्हन बनाकर लोगों को ठगने वाली कॉल सेंटर की प्रीति और पूर्वी जैसी कई ऑनलाइन फर्जी दुल्हनें भी अब ठगी की आरोपी बनेंगी जबकि कॉल सेंटर में 15 दिन पहले काम करने आयी युवतियों को सरकारी गवाह बनाया जाएगा। पुलिस ने शुरुआत में कॉल सेंटर की 23 युवतियों को नोटिस देकर छोड़ दिया था, लेकिन रंजीश के काम में बराबर से शामिल युवतियों के चार्जशीट में नाम शामिल किए जाएंगे। मैरिज ब्यूरों की हकीकत जानने के बाद भी कई युवतियों ने लोगों को कॉल...