नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले में दादरी स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात एक और आरोपी वार्ड ब्वॉय को हटा दिया। बताया जाता है कि वह इस मामले में वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा था। इस मामले में डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन को हटा दिया था। मुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड ब्वॉय वीरेंद्र भाटी को हटा दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में अपर मुख्य चिकत्सिा अधिकारी डॉ. शुभ्र मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी और डॉ. आरपी को शामिल किया गया है। समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दादरी सीएचसी और...