बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर सफ्फकतपुर निवासी शादाब हसन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में डॉक्टर व पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता शादाब के मुताबिक 18 जून 24 को हुई एक घटना में थाना नहटौर में मु0सं0 0245/2024 दर्ज किया गया था, जिसमें उसे गंभीर धाराओं में नामजद किया गया। मामले की जांच के लिए मुरादाबाद मंडल स्तर पर समिति गठित की गई, जिसने 22 जुलाई 2025 को अपनी रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए।आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मिलीभगत के चलते सामान्य चोटों को बढ़ाकर गंभीर दर्शाते हुए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। जांच समिति ने डॉक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को इस कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है।पीड़ित का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.