उन्नाव, अप्रैल 8 -- गंजमुरादाबाद। संवाददाता जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय को गुमराह कर फर्जी मेडिकल दस्तावेजों के सहारे जमीन बेचने की कोशिश करने वाला 65 वर्षीय दलित आरोपित आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। लंबे समय तक जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर पीतांबर नगर निवासी पेशकार सौरभ निगम द्वारा गत वर्ष 19 नवंबर को बेहटामुजावर थाने में तहरीर देकर कस्बा निवासी दलित बाबूलाल वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सौरभ निगम के अनुसार, 65 वर्षीय बाबूलाल वर्मा पुत्र नीलकंठ ने खुद के इलाज के नाम पर अनुसूचित जाति से भिन्न जाति के पक्ष में भूमि विक्रय करने का दावा किया था। इसके समर्थन में उसने एक कथित चिकित्सीय प्रतिष्ठान का खर्च आकलन (इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.