बहराइच, अप्रैल 7 -- बहराइच, संवाददाता। यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर, ग्राम प्रधान भाई व अन्य पर नगर कोतवाली में धोखाधड़ी की संज्ञेय धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। एसपी विश्वजीत राय के हस्तक्षेप पर दर्ज मामले के बाद तहकीकात भी शुरू हो गई है। पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी के ग्राम प्रधान रवीन्द्र सिंह , उनके छोटे भाई यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया, डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर व अन्य के विरूद्ध देहात कोतवाली के शिवनगर निवासनी सुधा मातनहेलिया पत्नी अरूण कुमार मातनहेलिया ने एसपी के यहां तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार तहसीलदार न्यायिक सदर कोर्ट में एलआर एक्ट शहरी इलाका बहराइच का रवि पटवारी बनाम सुधा मातनहेलिया का नामान्तरण वाद दायर है। जो लंबित चल रहा है। पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी निवासी रवी...