संभल, दिसम्बर 21 -- जिले में जमीन हड़पने के लिए एक महिला की मौत से डेढ़ महीने पहले ही फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान सलीम खान पर साजिश रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप है। पुलिस ने प्रधान समेत तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं न्यायालय ने ग्राम प्रधान सलीम खान के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी कर दिए हैं। आरोपी प्रधान फिलहाल फरार बताया जा रहा है। थाना बनियाठेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकरौली के ग्राम प्रधान सलीम खान ने गांव की एक महिला लीलावती की मौत से करीब डेढ़ महीने पहले ही उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करा दिया और इसी आधार पर उनकी करीब 12 बीघा भूमि अपने नाम कर ली। महिला के भाई देवीलाल निवासी बाजनगर सफेद, थाना सहावर, जिला कासगंज ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.