उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव, संवाददाता। एफ-चौरासी ब्लॉक की उदशाह ग्राम पंचायत के मजरा पल्टाखेड़ा में फर्जी और कूटरचित ढंग से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रभारी एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत कुमार को मुख्यालय सम्बद्ध किया गया है। मामले की जांच के लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया।क्षेत्र के रहने वाले शिवचरण ने ग्राम पंचायत में फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाने की शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए और प्रभारी एडीओ व सचिव हेमंत कुमार को मुख्यालय अटैच कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच में कोई बाधा न हो इसके लिए मुख्यालय अटैच कर व अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित करते हुए जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- सीमा विवाद में अटका मृत्यु...