फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर तैनात रहे राजन शर्मा की मौत के करीब दो साल बाद उनके मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक के भाई ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत नगर पालिका भरवारी पर कूटरचित एवं फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाया है। मामले में अब कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण ली है। प्रतापगढ़ के रूपापुर निवासी अंजनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसके सगे भाई राजन शर्मा की 14 नवंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। राजन शर्मा मनौरी स्टेशन, प्रयागराज में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना उनके सहकर्मी ने फोन से दी। मृतक का शव रेलवे अस्पताल में मिला था और बाद में जिला चिकित्सालय प्रयागराज में पोस्टमार्टम कराया गया। आरोप है कि मृतक राजन शर्मा का पत्नी के साथ पहले से ही वैवाहिक विवाद चल रहा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.