शामली, जून 6 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक युवक ने अपने परिजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच कराने और कॉल डिटेल रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज को जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग की है। मोहल्ला खेल निवासी आरिफ पुत्र लतीफ ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके परिवार के सदस्य अहसान पुत्र लतीफ और अदनान पुत्र अहसान के खिलाफ थाने में झूठे तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरिफ का कहना है कि घटना के समय वह भारतीय स्टेट बैंक के निकट स्थित अपने एक मित्र के घर पर मौजूद था, जिसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की जा सकती है। शिकायत के अनुसार, नामजद आरोपी अदनान घटना के समय दिल्ली के गोकलपुरी, शाहदरा स्थित अपनी कपड़ों की दुकान पर मौजूद था। वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डि...