मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार में पीड़ित परिवार पर ही फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बरगवां निवासी अनीता देवी के साथ लखमापुर में मारपीट व अभद्रता की घटना हुई थी। आरोप है कि शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़िता को ही डांटकर भगा दिया गया। साथ ही उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की घटना का भी आरोप लगाया गया। भाकपा (माले) ने अनीता देवी व उनके परिवार पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही आरोपियों व संबंधित कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई कराने का डीएम से अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...