फर्जी मुकदमा लिखाने वाले को तमंचा समेत दबोचा
फिरोजाबाद, मई 19 -- थाना नसीरपुर के हैवतपुर करखा में एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया थआ। पुलिस ने गलत मुकदमे दर्ज कराने वाले आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र दाताराम निवासी ग्राम हैबतपुर कर्खा को करनपुर की पुलिया अण्डरपास से तमंचा, एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो 5 अप्रैल को सपना पुत्री दाताराम निवासी हैवतपुर करखा ने आरोप लगाया था कि रंजिश के चलते गांव के अंकित, जोगेंद्र, विकास ने गाली गलौज का विरोध करने पर गोली मार दी थी। गोली महिला के पैर में लगी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.