जहानाबाद, फरवरी 16 -- भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला विरोध मार्च गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले को किया जा रहा प्रताड़ित जहानाबाद, नगर संवाददाता। गोपालगंज के भाकपा माले नेता जितेंद्र पासवान को हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। माले नेताओं ने इस दौरान कहा कि गरीबों के लिए लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है। जितेंद्र पासवान भोरे विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के उम्मीदवार थे। बीच चुनाव में ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया और एक फर्जी मुकदमे में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। पिछले चुनाव में भी उनको एक साजिश के तहत हराया गया था। शहर के अरवल मोड पर हुई प्रतिवाद सभा में पार्टी नेताओं ने कहा कि भाकपा माले गरीबों की लड़ाई लड़ती रहेगी। ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.