फर्जी मार्कशीट पर 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI सस्पेंड; केस दर्ज
इंदौर, अगस्त 21 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस विभाग में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर करीब 30 साल तक नौकरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मल्हारगंज थाने में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक चौहान के खिलाफ कुछ समय पहले शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई और जांच पूरी होने तक उसे निलंबित कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट में उसकी दसवीं की मार्कशीट को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आई।दसवीं की मार्कशीट का रिकॉर्ड ही नहीं मिला जांच के दौरान पुलिस ने चौहान की दसवीं की मार्कशीट के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल से रिकॉर्ड की जानकारी मांगी। जांच में सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिकॉर्ड में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.