गुरुग्राम, मार्च 7 -- गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच ने शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9बी स्थित एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ लाखों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के चेयरमैन विनीत कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है।एडमिट कार्ड न मिलने पर खुला राज मामले का खुलासा तब हुआ जब 10वीं कक्षा की एक छात्रा को बोर्ड परीक्षा के समय एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। छात्रा के पिता ने जब इसकी पड़ताल की, तो पता चला कि स्कूल के पास 10वीं कक्षा के लिए सीबीएसई की कोई मान्यता ही नहीं है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रवेश के समय फर्जी संबद्धता नंबर और प्रमाण-पत्र दिखाए। ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड और परीक्षा शुल्क के नाम प...