फर्जी महिला को खड़ा कर MIG प्लॉट बेचने की कोशिश, OSD मीनाक्षी ने पकड़ा; 5 पर केस
मुख्य संवाददाता, अगस्त 13 -- कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) में फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। मूल आवंटी महिला की जगह फर्जी महिला को खड़ा करके रजिस्ट्री कराने के लिए न सिर्फ फाइल तैयार की गई बल्कि फर्जी आईडी भी लगा दी गई। विभागीय जांच में खुलासे के बाद केडीए के तीन बाबुओं, दो गवाहों और फर्जी महिला के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह फर्जीवाड़ा केडीए की ओएसडी मीनाक्षी गुप्ता ने पकड़ा। केडीए के जोन दो के अनुसचिव बलराम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक भूखंड संख्या ए-3 रतनपुर एक्सटेंशन का आवंटन रमणी पुत्री स्व. टीआर वासु के नाम किया गया था। भूखंड के लिए समस्त देनदारियां पूरी होने रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि जिस महिला ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन दिया है, वह फर्जी है। इसके बाद तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.