फर्जी महाविद्यालय के प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी वेतन लेने का मामला प्रकाश में आया।
मधेपुरा, मई 28 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि शहर के बीएल इंटर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यपिका कविता नंदिनी द्वारा फर्जी महाविद्यालय के प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी वेतन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब कटिहार जिले के रहने वाले एक शख्स ने इसकी शिकायत विभाग को की, जिसके बाद हड़कम्प मच गया है। दरअसल कटिहार जिले के रोता थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव के रहने वाले मुन्ना कुमार ने बीएल इंटर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कविता नंदिनी के खिलाफ विभाग से शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका कविता नंदिनी के द्वारा अमान्य संस्था आरए बीएड कॉलेज कुंजोरी आलमनगर से बीएड की डिग्री लेने का दवा की है, जबकि उक्त कॉलेज को मानता ही प्राप्त नही था। इस मामले में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा कार्यालय उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.