सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में फर्जी तरीके से भूमि विक्रय कराने के गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए नौगढ़ तहसील में राजस्व निरीक्षक अब्दुल गफ्फार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिविल लाइंस निवासी आरती वर्मा की शिकायत पर कराई गई जांच के आधार पर की गई है। एडीएम न्यायिक की ओर से प्रस्तुत जांच आख्या में स्पष्ट किया गया है कि तहसील नौगढ़ के राजस्व ग्राम तेतरी स्थित गाटा संख्या 367 (क्षेत्रफल 0.0510 हेक्टेयर) की भूमि जो घनश्याम पुत्र छोटेलाल की नहीं थी, उसे फर्जी तरीके से विक्रय कराने में तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल रहे अब्दुल गफ्फार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वर्तमान में वह राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के आधार पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने उन्हें नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.