नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने की कोशिश का मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर सामने आया है। अफगान मूल का एक नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे 27 दिसंबर को दुबई जाने की तैयारी में था, लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान उसका भंडाफोड़ हो गया। शक होने पर की गई विस्तृत जांच में उसकी असल पहचान उजागर हुई, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को बिहार के फुलवारी शरीफ, पटना निवासी के नाम से बने भारतीय पासपोर्ट पर रजुलहक अदिल एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-929 से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इमिग्रेशन काउंटर पर जांच के दौरान अधिकारी को उसके दस्तावेजों पर संदेह हुआ। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.