कौशाम्बी, जुलाई 16 -- चायल तहसील में फर्जी बैनामा और शपथ पत्र के आधार पर भूमि का नामांतरण कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जाँच की प्रक्रियाएसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चकमुंडेरा निवासी भीम पुत्र रामानंद ने न्यायालय में नामांतरण वाद दाखिल किया था। आरोप है कि उसने वाद के समर्थन में विक्रय विलेख संख्या 721 दिनांक 16 मई 2009 की कूटरचित प्रमाणित प्रति और शपथ पत्र प्रस्तुत किया।जांच के दौरान निबंधक कार्यालय चायल में सुरक्षित मूल अभिलेखों का मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेज में विक्...