फर्जी बैनामे से करोड़ों की जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व अमीन समेत सात पर मुकदमा दर्ज
संभल, जून 27 -- नगर के राजघाट रोड स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर कथित रूप से फर्जी बैनामा कर अवैध कब्जा करने के मामले में बबराला पुलिस ने पूर्व अमीन सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कब्जाई गई जमीन पर धर्मकांटा स्थापित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टंकी मोहल्ला निवासी सुधा पत्नी प्रकाश ने पुलिस क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी गुन्नौर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके ससुर और उनके भाइयों की राजघाट रोड स्थित पैतृक भूमि का षड्यंत्रपूर्वक फर्जी बैनामा कराकर कब्जा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हरिओम और मुन्नी देवी के नाम 440 वर्गमीटर भूमि का बैनामा कराया गया था, लेकिन आरोपियों ने उससे अधिक करीब 1140 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। यह भी पढ़ें- फर्जी बैनामे से करोड़ों की जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.