फर्जी बैनामे के जरिए भूमि कब्जाने का आरोप, केस
रामपुर, जून 1 -- सैफनी। नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता नगर में ही स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं। अशोक गुप्ता ने अपनी और कॉलेज की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नगर निवासी वहार हुसैन ने वर्ष 2013 में एक भूमि का बैनामा कराया था, लेकिन वास्तविक कब्जा न मिलने पर कथित रूप से फर्जी तरीके से भूमि की चौहद्दी बदलकर जमीन दर्शाई। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के आरोप में दो पर केस आरोप है कि 14 मई 2026 को उन्होंने खनुपुरा (बिलारी) निवासी अजय कुमार व करनपुर निवासी प्रदीप चौधरी के नाम ऐसा बैनामा करा दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.