फर्जी बैनामा में गवाहों की नहीं हुई गिरफ्तारी
बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। मटौंध थाने के हटेटी पुरवा मजरा कहला निवासी पीड़ित किसान नन्हुवा ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि भूमाफियाओं ने उनकी साढ़े चार हेक्टेयर भूमि का फर्जी बैनामा कराया था। जानकारी होने पर सिविल लाइंस निवासी आफरीन खान सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। करीब एक माह बीत रहे हैं, अभी तक फर्जी गवाहों की गिरफ्तारी नहीं हुई और नही स्टांप विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है। ये सब उसे आएदिन जान माल की धमकी दे रहे हैं। तत्काल गिरफ्तारी व कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.